{"_id":"6c3eda206cab93d7fcbaa690060d9677","slug":"most-successful-cricketers-in-odi-in-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
Thu, 31 Dec 2015 05:53 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने साल की शुरुआत वनडे मैच से की और अंत भी वनडे से ही किया। हालांकि इन दोनों मैचों में अंतर यह रहा कि साल के पहले मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) में उसे जीत मिली तो साल के अंतिम दिन (श्रीलंका के खिलाफ) उसे हार। लेकिन हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड ऐसा बना कि जो इससे पहले उसकी ओर से कभी भी नहीं बना था।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
2 of 9
साल 2015 न्यूजीलैंड टीम के लिए बेहद शानदार रहा और उसने अपने घर में 12 वनडे मैच जीते हैं, लेकिन 31 दिसंबर को श्रीलंका ने हराकर उसकी जीत के रथ को रोक दिया। हालांकि साल 2015 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष 7 बल्लेबाजों में उसके एक-दो नहीं बल्कि 3 बल्लेबाज शामिल हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज शामिल नहीं है।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
3 of 9
वनडे में साल 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें पायदान पर हैं इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन। मोर्गन ने इस साल 23 मैचों में 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 967 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
4 of 9
वनडे में साल 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर। टेलर ने इस साल 25 मैचों में 4 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 1046 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
5 of 9
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला। अमला भले ही टेस्ट में नाकाम रहे हों लेकिन वनडे में उन्होंने खूब रन बनाए और 23 मैचों में 50.57 की औसत से 1062 रन बना डाले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।