तो क्या सबसे फिसड्डी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन रहे हैं जॉनसन?
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल जॉनसन अपनी टीम के बड़े खेवनहार माने जाते हैं। उन्होंने कई मौकों पर न सिर्फ जोरदार गेंदबाजी से बलि्क बल्लेबाजी से भी टीम को संकट से बाहर निकाला है। पिछली एशेज जीत के तो वो हीरो भी रहे थे।
तो क्या सबसे फिसड्डी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन रहे हैं जॉनसन?
एशेज सीरीज का पांचवां मैच लंदन के किंग्स्टन ओवल में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल जॉनसन खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। शून्य पर आउट होने से कंगारू टीम का यह ऑलराउंडर एक खराब रिकॉर्ड की ओर बढ़ गया है।
तो क्या सबसे फिसड्डी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन रहे हैं जॉनसन?
मिचेल जॉनसन पहली पारी में भी शून्य पर आउट हो गए। इस खराब बल्लेबाजी से वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले शीर्ष 25 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। भले ही यह 25 लिस्ट आ गए हों लेकिन इसमें से 5 ही खिलाड़ी सक्रिय क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन सिर्फ इशांत शर्मा ही अपनी टीम में हैं और बाकी लंबे समय से टीम से बाहर हैं जिसमें जहीर खान, मोंटी पनेसर, फिडेल एडवर्डस और दानिश कनेरिया हैं।
तो क्या सबसे फिसड्डी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन रहे हैं जॉनसन?
अब बात करते हैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारे में। मिचेल जॉनसन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। वह अपने 71 टेस्ट की 107 पारियों में 19वीं बार शून्य पर आउट हुए। वह ओवरऑल सूची में 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिसमें उनका नंबर 14वां हैं।
तो क्या सबसे फिसड्डी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन रहे हैं जॉनसन?
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ भी करियर में 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वह 128 टेस्ट मैच की 209 पारियों में 19 बार खाता नहीं खोल सके हैं।