मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे
वर्ल्ड कप के तीसरे नॉकआउट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने पाक बल्लेबाज पर कुछ टिप्पणी कर मामले को गरमाने की कोशिश की। अब लगने लगा है कि जैसे-जैसे मैच खिताब के करीब जाएगा खिलाड़ियों में तल्खी बढ़ती जाएगी।
मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे
वर्ल्ड कप में नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और सभी टीमें आगे बढ़ने के लिए भरसक कोशिश कर रही हैं। लेकिन नॉकआउट दौर के लगातार दूसरे मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच गरमी दिखाई दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश के रुबेल हुसैन ने विराट कोहली के आउट होने के बाद जबर्दस्त जश्न मनाकर 'माहौल' बनाने की कोशिश की थी।
मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ियों के बीच थोड़ी तल्खी दिखाई दी, कंगारू गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटककर पाक बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। माहौल को और गरमाने का काम मिचेल स्टॉर्क ने किया जो बल्लेबाज वहाब रियाज से उलझ गए।
मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे
पाक बल्लेबाजी के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उलझने का मामला 39वें ओवर में हुआ जब पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टॉर्क ने यॉर्कर डालने की कोशिश की और गेंद बाहर चली गई, इस पर आउट की अपील भी की गई। हालांकि गेंद ने बल्ले को छूआ नहीं था। इस पर स्टॉर्क ने कहा कि इस गेंद को तुम्हें मारना चाहिए था। वहाब रियाज इस पर जवाब नहीं दे सके।
मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे
बाद में पाक बल्लेबाज वहाब रियाज अंपायर मैगनस एर्नामुस से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और वह खुद मुस्कुराने लगे। हालांकि कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क ने रियाज को कुछ समझाने की कोशिश की।