माइकल क्लार्क एशेज में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की टेस्ट कप्तानी छोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इससे पहले वह वर्ल्ड कप जीत के बाद वनडे को बॉय-बॉय कह चुके है।
डेब्यू में ही दिखा दिया था दम, पढ़ें क्लार्क की खास पारियां
34 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क कुल 114 टेस्ट की 197 पारियों में 28 शतक और 27 अर्धशतक लगा चके है। आइए देखते है टेस्ट क्रिकेट में उनकी 6 बेस्ट पारियां जो हमेशा याद रहेंगी।
डेब्यू में ही दिखा दिया था दम, पढ़ें क्लार्क की खास पारियां
माइकल क्लार्क की सबसे यादगार पारियों में नंबर वन पर है 2014 में टीम इंडिया के खिलाफ एडिलेड में खेली गई 128 रनों की शतकीय पारी। इस सीरीज में वह पीठ दर्द से जूझ रहे थे। लेकिन शतक लगाया और वह पारी अपने दोस्त दिवंगत फिलिप ह्यूज को समर्पित की।
डेब्यू में ही दिखा दिया था दम, पढ़ें क्लार्क की खास पारियां
मई 2008 माइकल क्लार्क के लिए काफी इमोशनल रहा। उस वक्त उनके पिता बीमारी से जूझ रहे थे। इतना ही नहीं क्लार्क की पत्नी लारा के पिता की कैंसर से मौत हो चुकी थी। क्लार्क वेस्टइंडीज में टीम के साथ क्रिकेट दौरे पर थे। उन्होंने एक मैच में 110 रन की यादगार पारी खेली।
डेब्यू में ही दिखा दिया था दम, पढ़ें क्लार्क की खास पारियां
सिडनी ग्राउंड में खेला गया 100वां टेस्ट क्रिकेट इतिहास में माइकल क्लार्क को हमेशा याद रखेगा। टीम इंडिया के खिलाफ 2012 में हुए इस टेस्ट मैच में क्लार्क ने नाबाद 329 रनों की पारी खेली थी।