मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में मनीष पांडे ने अपने वनडे करियर की शुरुआत कर ली। वह इससे पहले एक ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल चुके थे। लंबे इंतजार के बाद उन्हें टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का मौका मिला। उन्होंने इस नायाब मौका को हाथ से जाने नहीं दिया और शानदार बल्लेबाजी कर भुना लिया।
मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा
मनीष पांडे अपने वनडे मैच में जब बल्लेबाजी करने आए तो उस समय टीम इंडिया गहरे संकट में थी। महज 82 रन पर भारत के 4 विकेट गिर चुके थे और टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में मनीष ने संयम नहीं खोया और अर्धशतक लगाने के साथ ही केदार जाधव के साथ पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाल दिया।
मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा
मनीष पांडे अपने पहले ही वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प यह है कि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल नहीं हैं। आइए, जानते हैं उस दिलचस्प उपलब्धि के बारे में जिसमें मनीष के साथ-साथ और कौन-कौन से भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेलने का कारनामा कर दिखाया।
मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा
इस लिस्ट में जानकारी अपने पहले ही वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी के आधार पर दी गई है। 23 जनवरी, 1997 को विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने दक्षिण अफ्रीका के अपने वनडे करियर की शुरुआत करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस मैच में 55 रन बनाए थे।
मनीष पांडे ने भी अपने पहले ही वनडे में तेंदुलकर और कोहली को पीछे छोड़ा
प्रवीण आमरे ने भी अपने पहले ही मैच में अर्धशतक ठोंक दिया था और 55 रनों की पारी खेली थी। कोलकाता में आमरे ने 10 नवंबर, 1991 को दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ अपने करियर का शानदार आगाज किया था।