बार्सिलोना के आगे पस्त हो गए मैनचेस्टर सिटी के धुरंधर
बार्सिलोना के गोलकीपर विक्टर वाल्डेस मैनचेस्टर सिटी के विसेंट कोम्पैनी और मार्टिन डेमिचेली के शॉट को रोकने का प्रयास करते हुए। मैनचेस्टर में चैंपियंस लीग में क्वार्टर फाइनल दौर के फर्स्ट लेग मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने थीं।
बार्सिलोना के आगे पस्त हो गए मैनचेस्टर सिटी के धुरंधर
मैनेचेस्टर सिटी के डेविड सिलवा बार्सिलोना के खिलाफ मुकाबले में गोल का मौका गंवाने के बाद निराश होकर मैदान पर बैठ गए। बार्सिलोना ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया। पहला गोल लियोनेल मेस्सी ने दागा और दूसरा गोल डानी एल्वेस ने अंतिम समय में किया।
बार्सिलोना के आगे पस्त हो गए मैनचेस्टर सिटी के धुरंधर
मैनचेस्टर सिटी के एल्विरो नेग्रेडो मैनचेस्टर के एतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैच में एक प्रयास के दौरान घुटनों के बल गिर गए। एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाए जाने के कारण मैनचेस्टर सिटी को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।
बार्सिलोना के आगे पस्त हो गए मैनचेस्टर सिटी के धुरंधर
मैनचेस्टर सिटी के मार्टिन डेमिचेलीस को रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके बाद मेजबान मैनचेस्टर सिटी को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही शेष मुकाबला खेलना पड़ा।
बार्सिलोना के आगे पस्त हो गए मैनचेस्टर सिटी के धुरंधर
मैनचेस्टर सिटी के मार्टिन डेमिचेलीस बार्सिलोना के लियोनेल मेस्सी के पेनाल्टी लेने के दौरान फॉउल कर बैठे।