टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
टीम इंडिया ने इंदौर वनडे में दक्षिण अफ्रीका को बेहद शानदार मुकाबले में हराकर लगातार हार के सिलसिले को थाम भी दिया है। यहां दिलचस्प यह है कि भारत ने उस मैदान पर दौरे की पहली जीत हासिल की जहां पर अजेय है यानी टीम एक भी मैच हारी नहीं है।
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने बुधवार रात जो जीत हासिल की है वह न सिर्फ धोनी बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा। इस जीत में आश्चर्यजनक रूप से 3 के अनोखे संयोग भी हैं जिसे पढ़कर आप रोमांचित हो जाएंगे ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
शुरुआत यहां से करते है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस दौरे में इंदौर पहुंचने से पहले टीम इंडिया को लगातार हार मिल रही थी। जारी दौरे में भारत को 4 में से 3 मैचों में हार मिली जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। यानी 3 हार के बाद भारत को मिली पहली जीत।
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
इंदौर वनडे में दोनों टीमों की ओर से कुल 3 अर्धशतक लगे। जिसमें 2 भारत की ओर से और एक दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से लगे। फिफ्टी वाली खेलने वाले बल्लेबाज रहे भारतीय कप्तान धोनी (नाबाद 92), अजिंक्य रहाणे (51) और फैफ डु प्लेसिस (51)।
टीम इंडिया की शानदार जीत में आपको दिखेगा 3 का शानदार संयोग
दोनों टीमों की ओर सभी 20 बल्लेबाज बल्लेबाजी करने उतरे जिसमें 3 अपना खाता भी नहीं खोल सके। सुरेश रैना और डेविड मिलर तो 0 पर आउट हो गए। तो 16 मिनट तक क्रीज पर रहने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके और नाबाद वापस लौटे। हालांकि उन्हें सिर्फ एक गेंद ही खेलने का मौका मिला क्योंकि धोनी ने लगातार स्ट्राइक अपने पास रखी और खाता नहीं खोल पाए।