{"_id":"b82af30e7be7dcc3673b7afd5deab618","slug":"left-handed-bowlers-in-cricket-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
Thu, 25 Sep 2014 12:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट वर्ल्ड में चाहे बात बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी की, दोनों में दाएं हाथ के क्रिकेटरों की भरमार है। लेकिन बाएं हाथ के भी कुछ ऐसे धुरंधर क्रिकेटर हुए हैं जिन्होंने विपक्षी टीम को बहुत परेशान किया है। आइए, जानते हैं ऐसे 9 बाएं हाथ के गेंदबाजों के बारे में।
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
2 of 10
शुरुआत वसीम अकरम से करते हैं। स्विंग में महारत हासिल करने वाले अकरम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे हैं और वह वनडे में 500 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज थे। अकरम ने 104 टेस्ट और 356 वनडे मैचों में क्रमशः 414 और 502 विकेट झटके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 916 विकेट हासिल किए हैं।
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
3 of 10
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान भी स्विंग के मास्टर माने जाते हैं। वह नई बॉल के साथ स्विंग और पुरानी बॉल के साथ रिवर्स स्विंग कराने में माहिर हैं। करियर की शुरुआत में भारत के वसीम अकरम कहे जाने वाले जहीर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 610 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
4 of 10
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज माने जाते हैं। 16 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कई बार अपनी टीम के खेवनहार साबित हुए। वास ने वनडे में 400 और टेस्ट में 355 विकेट झटके हैं। साथ ही अपने 6 टी-20 में 6 विकेट निकालने में कामयाब हुए। वह श्रीलंका के तीसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने सौ से ज्यादा टेस्ट खेलने का कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
अलग-अलग देशों के ये गेंदबाज हैं एक जैसे!
5 of 10
बाएं हाथ के गेंदबाजों में सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं हैं कुछ बेहतरीन फिरकी गेंदबाज भी हुए हैं। उन्हीं में न्यूजीलैंड के डैनिएल विटोरी। 112 टेस्ट, 275 वनडे और 33 टी-20 क्रिकेट खेलने वाले विटोरी अपने देश के सबसे सफल फिरकी गेंदबाज हैं। कीवी टीम की कप्तानी करने वाले विटोरी के खाते में 681 विकेट दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।