जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
महान पेले इस समय भारत में हैं, पहले कोलकाता में उनके प्रसशंकों ने उन्हें चौंका दिया फिर बाद में उन्होंने अपने अंदाज से सभी को चकित कर दिया। जानिए क्या था वो माजरा।
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
इससे पहले ब्राजील के महान फुलबॉलर पेले जब मंच पर आए तब लगभग हजारों दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से साथ महान फुटबॉलर पेले ने कोलकाता में सोमवार की शाम को एक समारोह में पुरानी यादों के पन्ने खोले। साथ ही कहा कि वह अगर फुटबॉल के विकास के लिए वह भारत की किसी तरह मदद कर पाते हैं तो उन्हें इस बात की खुशी होगी।
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
पेले ने एक कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, ऑस्कर विजेता संगीतज्ञ ए आर रहमान और 1977 की मोहन बागान टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की जिनके खिलाफ 38 साल पहले वह न्यूयॉर्क कास्मोस के लिए खेले थे। (फोटो- टि्वटर से)
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय बेहद खुशनुमा हो गया जब ऑस्कर विजेता संगीतज्ञ रहमान ने मंच पर हैप्पी बर्थडे जिंगल गाया और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ताली बजाते हुए उनका बखूबी साथ दिया।
जब महान पेले ने CM ममता बनर्जी के हाथ को चूम लिया
एआर रहमान ने हैप्पी बर्थडे जिंगल गाया था वो महान पेले के लिए था। हालांकि उनके जन्मदिन में अभी काफी समय है, लेकिन फुटबॉल के दीवाने शहर कोलकाता ने मौके का फायदा उठाया और सोमवार को ही जन्मदिन मना लिया। पेले का जन्मदिन 23 अक्टूबर को पड़ता है और इस बार वह 75 के हो जाएंगे।