खूबसूरती बनी जी का जंजाल, मैच ही नहीं देखने दिया
कभी-कभी खूबसूरती किसी की जिंदगी में तकलीफदेय स्थिति पैदा कर देती है। ऐसा ही एक वाकया हुआ जब एक खूबसूरत लड़की को उनकी खूबसूरती के कारण मैच देखने नहीं दिया और उन्हें वहां से बाहर कर दिया गया।
(सभी फोटो-इंस्टाग्राम से)
खूबसूरती बनी जी का जंजाल, मैच ही नहीं देखने दिया
हम यहां बात कर रहे हैं कैटरीना स्क्रोविच की, जो एक टीवी प्रजेंटर हैं और वह सर्बिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान सीमारेखा (टचलाइन) के पास खड़ी थीं जिस कारण मैदान पर फुटबॉल खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।
खूबसूरती बनी जी का जंजाल, मैच ही नहीं देखने दिया
कैटरीना स्क्रोविच देखने में बेहद खूबसूरत हैं और मैच के दौरान वह खिलाड़ियों से साक्षात्कार कर रही थी लेकिन अन्य खिलाड़ी खेल के बजाए उनकी खूबसूरती को निहार रहे थे। खिलाड़ियों की एकाग्रता भंग होता देखकर कैटरीना को वहां से जाने को कह दिया गया।
खूबसूरती बनी जी का जंजाल, मैच ही नहीं देखने दिया
बाद में कैटरीना स्क्रोविच ने स्वीकार किया "मैं मानती हूं कि शुरुआत में यह एक समस्या थी लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें मेरी आदत हो गई है। पहले मुझे ऐसा लगता था कि वे मेरे साथ काम ही नहीं कर पाएंगे।"
खूबसूरती बनी जी का जंजाल, मैच ही नहीं देखने दिया
अपने देश में काफी लोकप्रिय कैटरीना स्क्रोविच ने अंग्रेजी अखबार द इंडिपेंडेंट से कहा, "मुझे कई बार वहां से जाने को कहा गया क्योंकि मैं उनके खेल को प्रभावित कर रही थी। मुझे वहां से हटाने के लिए खिलाड़ियों ने ही शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह खेल पर ध्यान नहीं लगा पा रहे थे।"