सेमीफाइनल से पहले धोनी क्या करा रहे खिलाड़ियों से!
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना लगातार दूसरा सेमीफाइनल खेलने उतरेगी बृहस्पतिवार को। भारत अगर यह मैच जीत जाता है तो टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचेगी। धोनी की टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करना होगा। हालांकि भारत के अगले मैच में 2 दिन का समय है आप जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया इस समय क्या कर रही है।
सेमीफाइनल से पहले धोनी क्या करा रहे खिलाड़ियों से!
आइए, हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया इस समय क्या कर रही है। वह सिडनी में इस मुकाबले की तैयारियों में व्यस्त है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन नेट पर जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। वह टूर्नामेंट में अपने तीसरे शतक के इंतजार में हैं।
सेमीफाइनल से पहले धोनी क्या करा रहे खिलाड़ियों से!
तेज गेंदबाज उमेश यादव फुटबॉल खेल कर अभ्यास कर रहे हैं। टीम इंडिया के आक्रमण का वह मुख्य हथियार है और कई मौकों पर विपक्षी टीम को शुरुआती झटका भी दे चुके हैं।
सेमीफाइनल से पहले धोनी क्या करा रहे खिलाड़ियों से!
सिडनी में सेमीफाइनल में उतरने से पहले भारतीय खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हुए हैं। कप्तान धोनी टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के साथ मैच को लेकर बातचीत करते हुए।
सेमीफाइनल से पहले धोनी क्या करा रहे खिलाड़ियों से!
विराट कोहली जो वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा रन तो नहीं बना सके हैं लेकिन वह सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की योजना बना रहे हैं।