टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'
टी-20 और वनडे में बुरी तरह पिटने के बाद टीम इंडिया की टेस्ट में जीत के साथ शानदार वापसी हुई है। भारत ने मोहाली टेस्ट 108 रन से जीता। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा मैच के हीरो रहे।
टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'
खराब फॉर्म के कारण वर्ल्ड कप के बाद रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर का दरवाजा दिखा दिया गया था। लेकिन मोहाली टेस्ट में वापसी कर उन्होंने टीम को जीत का स्वाद चखाया। उन्होंने मैच में कुल 8 विकेट (पहली पारी में 55 रन देकर 3 विकेट, दूसरी पारी में 21 रन देकर 5 विकेट) झटके।
टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'
मोहाली टेस्ट मैच की बात करें तो पहली पारी में भारतीय टीम ने 201 रन बनाए। जबकि मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम 184 पर ढेर हो गई थी। यहां आर अश्विन ने 5 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके थे। वहीं अमित मिश्रा के खाते में 2 विकेट आए थे।
टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'
दूसरी पारी में भारत 200 रन ही बना सका। पहली पारी में मुरली विजय ने अर्धशतक ठोंका था तो इस बार चेतेश्वर पुजारा ने फिफ्टी लगाई। विजय दूसरी पारी में पचासा लगाने से मात्र 3 रन से रह गए।
टीम इंडिया के 'सर' ने वापसी करते ही कर दिया 'धमाका'
ओपनर शिखर धवन दोनों पारियों में खाता तक नहीं खोल सके। उनके अलावा दोनों पारियों में कप्तान विराट कोहली भी बल्ले से अपनी धमक नहीं दिखा सके। पहली पारी में उन्होंने एक रन बनाया जबकि दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए 29 रनों का योगदान दिया।