एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पिछले लंबे समय से इस बात के लिए प्रयासरत है कि भारत के साथ क्रिकेट मैच फिर से शुरू हो सके लेकिन दोनों देशों के बीच जो हालात चल रहे हैं उससे फिलहाल दोनों के बीच सीरीज शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है कि दोनों के बीच मुकाबले के ठीक एक साल बाद फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला इस साल आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में हुआ था। दोनों के बीच 15 फरवरी को मैच खेला गया था और यह मैच टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया था।
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला पड़ोसी देश बांग्लादेश में खेला जाएगा। बांग्लादेश को लगातार तीसरी बार एशिया कप की मेजबानी सौंपी गई है। और यह टूर्नामेंट 24 फरवरी से लेकर 6 मार्च में खेला जाएगा।
एक साल बाद फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे भारत और पाक
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना तय है लेकिन दोनों के बीच जंग कब होगी इसके बारे में तारीख फिक्स नहीं हुई है। हालांकि इस बात की काफी संभावना है कि दोनों टीमें ठीक एक साल बाद फरवरी में ही क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरें।