IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 5 सितंबर को मोहाली में हुआ, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन के बूते जीत हासिल की। अब उसकी नजर बंगुलुरू टेस्ट जीतने की है। लेकिन खराब मौसम के चलते मैच रद्द होने की संभावना प्रबल है। चलिए जानते हैं, दोनों के बीच हुए 5 रोमांचकारी मैचों की 5 रोचक कहानियां।
IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां
सबसे पहले बात करते हैं, अप्रैल 2008 में कानपुर में हुए सीरीज के तीसरे मैच की। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह पहला मैच था। इसमें धोनी की टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सौरव गांगुली और मैन ऑफ द सीरीज हरभजन सिंह चुने गए। इस मैच के बाद ऐसा कहा गया कि धोनी पिच क्यूरेटर को पैसे दिए।
IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां
दरअसल, हुआ यूं कि यह मैच मात्र 3 दिनों में खत्म हो गया और तीन मैचों की सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई। अफ्रीकी टीम की बागडोर ग्रैम स्मिथ के पास थी। इस मैच के बाद कप्तान धोनी पिच क्यूरेटर को 10 हजार रुपए देकर चर्चा में आए थे। बाद में मामला काफी तूल भी पकड़ा था।
IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां
दूसरा सबसे रोमांचित मैच था इसी सीरीज (2008) का पहला मैच जो चेन्नई में हुआ। यह मैच हालांकि दर्शकों के लिए काफी बोर रहा क्योंकि दोनों टीमों की ओर से कुल 1498 रन (दक्षिण अफ्रीकी की पहली पारी में 540 रन और दूसरी पारी में 5 विकेट पर 331 रन, जबकि भारत की पहली पारी में 627 रन) बने। लेकिन मैच की असली कहानी कुछ और ही थी।
IND vs SA: पढ़ें, 5 बड़े टेस्ट मैचों की 5 रोचक कहानियां
दरअसल, इस मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ट्रिपल सेंचुरी (319 रन) लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।