IND V PAK: अब तक हुए टी-20 मुकाबलों का आंखों देखी
टीम इंडिया शनिवार को अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप से दोनों टीमें इस फटाफट खेल में पहली बार आमने-सामने हुईं और दो बार टकराईं भी। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच कुल 6 टी-20 मुकाबले हुए हैं। आइए, जानते हैं पिछले 5 टी-20 मैचों में किस टीम का पलड़ा रहा भारी और किसे मिली शिकस्त।
IND V PAK: अब तक हुए टी-20 मुकाबलों का आंखों देखी
भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में आमने-सामने थी। बांग्लादेश में हुए इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 130 पर रोक दिया। भारत यह मैच आसानी से जीत गया। मैच के हीरो फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा (2 विकेट) रहे।
IND V PAK: अब तक हुए टी-20 मुकाबलों का आंखों देखी
28 दिसंबर 2012 का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद खास था। इस दिन युवराज सिंह की आतिशी पारी (36 गेंद पर 72 रन) की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 11 रन से जीत दर्ज की। अहमदाबाद में हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 192 रन बनाए। इसमें युवी के 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे। पाक बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने 181 रन पर रोक दिया था।
IND V PAK: अब तक हुए टी-20 मुकाबलों का आंखों देखी
युवी की आतिशी पारी की बदौलत भारतीय टीम की शानदार जीत से 3 दिन पहले 25 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक की शतकीय साझेदारी (107) ने पाक को जिताया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे। यह मैच भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का डेब्यू मैच था। इन्होंने इस मैच में 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
IND V PAK: अब तक हुए टी-20 मुकाबलों का आंखों देखी
30 सितंबर 2012 को हुए मुकाबले में भारत ने विराट कोहली (61 गेंद 78 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान पर 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी (3 विकेट), आर अश्विन और युवराज सिंह के दो-दो विकेट भी अहम रहे थे।