ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में दूसरी बार होने जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप का आज रंगारंग उद्धाटन हो गया। उद्धाटन समारोह दोनों देशों में एक साथ शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न के मेयर म्यूजिक बॉउल में उद्धाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, धोनी और मिस्बाह दिखे एक साथ
उद्धाटन समारोह के दौरान पाकिस्तान के कलाकारों ने अपना एक छोटा सा कार्यक्रम पेश किया।
वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, धोनी और मिस्बाह दिखे एक साथ
वर्ल्ड कप उद्घाटन समारोह के दौरान श्रीलंकाई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, धोनी और मिस्बाह दिखे एक साथ
मेलबर्न में रंगारंग कार्यक्रम के साथ वर्ल्ड कप का उद्घाटन कर दिया गया। समारोह में वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही सभी 14 क्रिकेट टीमों के कप्तान भी उपस्थित रहे। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क भी दिखे।
वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, धोनी और मिस्बाह दिखे एक साथ
वर्ल्ड कप उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेज पर सभी 14 टीमों के कप्तान भी आए। स्टेज पर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान क्रमशः महेंद्र सिंह धोनी और मिस्बाह उल हक एक साथ दिखे।