90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज युनूस खान का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है, खासकर कंगारुओं के खिलाफ। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने शतकों की हैट्रिक लगा दी है। दुबई टेस्ट की दोनों पारियों में भी युनूस शतक ठोके थे।
90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'
अबुधाबी में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने पहले दिन 2 शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है। पहले दिन पाक की ओर से कई अनोखे कारनामे भी बने।
90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'
युनूस खान ने टेस्ट मैच के लगातार चार पारियों में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। युनूस के पहले ऐसा कारनामा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डॉन ब्रेडमैन और इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लीफ ही कर सके हैं।
90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'
टेस्ट क्रिकेट में शतकों की हैट्रिक लगाने वाले युनूस खान पाकिस्तान के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले जहीर अब्बास, मुदस्सर नजर और मोहम्मद युसूफ लगातार 3 शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। युनूस के अलावा अजहर अली ने भी शतक ठोका।
90 साल बाद कंगारुओं का युनूस खान ने किया 'कबाड़ा'
30 साल बाद पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाजों ने एक टेस्ट पारी में 35 से ज्यादा का स्कोर किया है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से दिसंबर, 1983 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की थी।