अंतिम मैच में ही अमला ने दे दिया विराट कोहली को 'जोर का झटका'
टीम इंडिया के विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला के बीच क्रिकेट के मैदान पर एक तरह की रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने की प्रतिद्वंद्विता चल रही है। इस प्रतिद्वंद्विता में अमला ने एक बार फिर कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
अंतिम मैच में ही अमला ने दे दिया विराट कोहली को 'जोर का झटका'
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर और बेहतरीन बल्लेबाज हाशिम अमला इस समय अपने पुराने वाले फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं लेकिन वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार संघर्ष करते रहे और 5 मैचों में 100 रन भी नहीं बना पाए। अंतिम मैच से उन्हें उम्मीद थी कि बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन सफलता नहीं मिली।
अंतिम मैच में ही अमला ने दे दिया विराट कोहली को 'जोर का झटका'
हालांकि हाशिम अमला ने आज जिस तरह से शुरुआत की उससे लग रहा था कि आज वो कुछ करेंगे। और अफ्रीकी पारी के चौथे ओवर में तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की दूसरी गेंद पर चौका मारकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। लेकिन इसके बाद उनके साथ अच्छा नहीं हुआ।
अंतिम मैच में ही अमला ने दे दिया विराट कोहली को 'जोर का झटका'
दूसरी गेंद पर चौके के साथ हाशिम अमला वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 126 मैचों की 123 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस रिकॉर्ड का जश्न भी मनाया और एक गेंद के अंतराल के बाद लगातार 2 गेंदों पर चौका भी जमा दिया।
अंतिम मैच में ही अमला ने दे दिया विराट कोहली को 'जोर का झटका'
रिकॉर्ड के मामले में हाशिम अमला ने चिर-प्रतिद्वंद्वी विराट कोहली के ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने इस मुकाम को यानी वनडे में 6000 रन बनाने के लिए 136 पारियां खेली थी लेकिन अमला ने सीरीज में नाकामी के बादजूद कोहली की 13 पारी पहले यानी 123 पारियों में ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।