फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी

Wed, 28 Oct 2015 05:41 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी

Harbhajan singh s Sangeet ceremony
क्रिकेटर हरभजन सिंह के जीवन की वो घड़ी बेहद करीब आ गई है जिसका इंतजार खुद, मंगेतर गीता बसरा और उनके चाहने वाले लंबे समय से कर रहे थे। वो घड़ी है हरभजन और गीता की शादी का। एक प्रशंसक दोनों की तस्वीर बनाता हुआ। इस तस्वीर को हरभजन ने रिट्वीट भी किया है। (सभी फोटो- टि्वटर से)

हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी

Harbhajan singh s Sangeet ceremony
टीम इंडिया के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से हरभजन सिंह ने बुधवार शाम जालंधर में भव्य रिंग सेरेमनी में अपनी गर्लफ्रेंड गीता बसरा को अंगुठी पहना दी है। दोनों की शादी बृहस्पतिवार को फगवाड़ा में होगी। इससे पहले दोनों इस खास पल के लिए बेहद उत्साहित हैं जिसका नजारा संगीत और मेंहदी समारोह में दिखा।

हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी

Harbhajan singh s Sangeet ceremony

जालंधर में हरभजन सिंह और गीता बसरा की भव्य रिंग सेरेमनी में घर के सदस्यों और दोस्तों समेत 500 लोग शामिल हुए। 29 को दोनों की शादी होनी है। यह युगल शादी के बाद एक नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन भी देगा। सोमवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। फिर मंगलवार की रात जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित होटल क्लब कबाना में लेडीज संगीत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी

Harbhajan singh s Sangeet ceremony
एक नवंबर को दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में टीम इंडिया के साथी युवराज सिंह और विराट कोहली के अलावा बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के भी भाग लेने की संभावना है। शादी से पहले हुए संगीत समारोह और मेंहदी रस्म में हरभजन सिंह और गीता बसरा ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने गीता को पहनाई अंगूठी, फगवाड़ा में होगी शादी

Harbhajan singh s Sangeet ceremony

इससे पहले मंगलवार रात हुई लेडीज संगीत में गीता बसरा डिजाइनर बबीता के डिजाइन किए ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। जबकि हरभजन सिंह अर्चना कोचर के तैयार किए एक्वा ब्लू कलर के बंद गले के कुर्ते और पिंक कलर की पगड़ी पहने दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed