हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता
टर्बनेटर हरभजन सिंह की शादी की तारीख तय हो चुकी है। और वह इस समय अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। हरभजन की शादी 29 अक्टूबर को अभिनेत्री गीता बसरा के साथ होगी।
(फोटो-टि्वटर से)
हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता
हरभजन सिंह और गीता बसरा के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा है और इस साल के मध्य में दोनों की शादी का ऐलान किया।
हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता
हरभजन देश के लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और उनकी शादी को लेकर वैसे ही खासा उत्साह है। टर्बनेटर और गीता बसरा की शादी की तैयारियों में परिवार और दोस्त जुट गए हैं।
हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता
हरभजन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने प्रधानंत्री को शादी में आने के लिए निमंत्रण भी दिया।
हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के अहम सदस्यों और कई मंत्रियों समेत दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी शादी का न्योता भेजा गया है। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे के क्लब कबाना में 29 अक्टूबर को शादी होगी।