हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्ट पारियां
आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का बृहस्पतिवार (30 अप्रैल) को 28वां जन्मदिन है। 8 साल पुराने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती 5 सालों तक वह लगातार संघर्ष करते रहे लेकिन बाद में वह टीम इंडिया के नियमित बल्लेबाज बन गए। अब वह वनडे मैचों भारतीय पारी की शुरुआत करते हैं शिखर धवन या फिर अजिंक्य रहाणे के साथ।
हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्ट पारियां
रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट का प्रतिभाशाली बल्लेबाज माना जाता है लेकिन वह अपनी क्षमता के अनुरूप लगातार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उनके खेल के निरंतरता कभी रही है। 2007 में पहला वनडे खेलने वाले रोहित ने वनडे करियर में सिर्फ 7 शतक लगाए हैं जिसमें 5 तो उन्होंने पिछले डेढ़ सालों के अंदर लगाए। बावजूद इसके उन्होंने कुछ लाजवाब पारियां भी खेली है।
हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्ट पारियां
मुंबई के दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा के करियर में असल बदलाव तब आया जब 2 साल पहले यानी 2013 में उन्हें ओपनिंग करने को भेजा गया जिसमें वह कामयाब रहे और फिर कुछ बड़ी पारियां भी खेल डाली। इसी बीच वह वनडे क्रिकेट में दो दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए। वह सीमित ओवरों के खेल के बल्लेबाज हैं और उन्हें पहला वनडे खेलने के 6 साल टेस्ट में भी खेलने का मौका मिला। आइए, जानते हैं वनडे में खेले उनकी 6 श्रेष्ठ पारियों को।
हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्ट पारियां
रोहित ने 23 जून, 2007 को पहला वनडे मैच खेला था जिसमें उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। उनके करियर की छठी सबसे शानदार पारी रही जिम्बाब्वे के ही खिलाफ। उन्होंने बुलावायो में 28 मई, 2010 को उस समय शतक लगाया जब टीम संघर्ष कर रही थी। उन्होंने अपने शतक से भारत को बेहद खराब शुरुआत से उबारा और 119 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि टीम इंडिया यह मैच हार गई थी।
हैप्पी बर्थडे 'हिटमैन': पढ़ें, वनडे में रोहित की 6 बेस्ट पारियां
रोहित के करियर की पांचवीं सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी रही वेस्टइंडीज के खिलाफ जो उन्होंने 5 दिसंबर, 2011 को अहमदाबाद में खेला। विंडीज टीम ने भारत को 261 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 43 से पहले 3 विकेट गिर गए। ऐसे में रोहित ने एक छोर संभाला और 100 गेंदों में 95 रनों की साहसिक पारी खेली हालांकि नाजुक मोड़ पर वह रन आउट हो गए। अन्य बल्लेबाजों ने खास योगदान नहीं दिया और टीम इंडिया यह मैच 16 रन से हार गई।