'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी
कभी टीम इंडिया के नियमित सदस्य रहे गौतम गंभीर एक बार फिर अपनी गलत हरकतों से चर्चा में हैं। उन्हें बेहद गुस्से वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। पहले भी वह कई बार मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते रहे हैं। उनका पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बहसबाजी खासी चर्चित भी रही है।
'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी
मैदान पर मैच के दौरान और बाद में कई बार झगड़ा कर चुके टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहे और रणजी में दिल्ली टीम के कप्तान गौतम गंभीर शनिवार को बंगाल के खिलाफ मुकाबले के दौरान विपक्षी टीम के कप्तान मनोज तिवारी से झगड़ा कर बैठे और उन्हें मारने की धमकी भी दे डाली। बाद में गंभीर की 70 फीसदी मैच फीस काट ली गई जबकि तिवारी को 40 फीसदी का जुर्माना भरना पड़ेगा।
'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी
गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे झगड़ालू खिलाड़ी के रूप में पहचान रखते हैं। वह किसी से भी झगड़ा कर बैठते हैं और इस दौरान वह अपनी मर्यादा भी भूल जाते हैं। आइए, जानते हैं कि इससे पहले कब-कब उनका पारा गरम हो गया।
'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी
पिछले साल फरवरी में ऐसी खबर आई थी कि गौतम गंभीर ने डीडीसीए के पिच क्यूरेटर वेंकट सुंदरम से झगड़े के बाद बल्ले से मारने का इशारा भी किया था। गंभीर और सुंदरम के बीच तीखी बहस और अपशब्दों की बौछार होने के बाद उन्होंने बल्ला उठाकर सुंदरम को मारने की धमकी दी थी। यह घटना उस समय हुई कि जब दिल्ली की टीम कोटला मैदान पर अभ्यास कर रही थी, इस बीच सुदंरम ने ग्राउंड स्टॉफ को विकेट तैयार करने का निर्देश दिया जिससे गंभीर नाराज हो गए।
'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी
गौतम गंभीर आज से 2 साल पहले 2013 में आईपीएल के दौरान दो विपक्षी टीमों के कप्तान के साथ बुरी तरह से उलझे थे। उस समय इसके लिए काफी आलोचना भी हुई थी।