वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्ला!
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर की राह पर चल रहे हैं। लेकिन कोहली के बल्ले ने एक रिकॉर्ड ऐसा भी बनाया जिसके करीब तेंदुलकर का बल्ला कभी नहीं पहुंचा।
वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्ला!
भले ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हो। विराट तेजी से रन बनाते हुए उनके रिकॉर्ड की ओर पहुंच रहे हैं। तीसरे मैच में अपना 45वां रन बनाने के साथ ही उन्होंने वनडे में सबसे तेज 6 हजार बनाने का रिकॉर्ड रच दिया। आइए, जानते हैं इस रिकॉर्ड्स के बारे में। विवरण चढ़ते क्रम में है।
वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्ला!
ब्रायन लारा को वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। लारा ने कई दिलचस्प पारियां खेली हैं। उन्होंने 155 पारियों में वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन बनाए हैं। वनडे में सबसे कम पारियों में इस मुकाम को छूने के मामले में लारा छठे स्थान पर हैं।
वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्ला!
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन अपने समय के धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं। टेस्ट के साथ-साथ वनडे में तूफान पारी खेलने के लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने 154 वनडे पारियों में इस मुकाम को हासिल किया और सूची में पांचवें पायदान पर है।
वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्ला!
दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान और अपनी शैली में आतिशी बल्लेबाजी करने वाले एबी डीविलियर्स भी सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं और वह चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 147 पारियां खेली।