दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय दिया मंगेतर को
दीपिका पल्लीकल की सफलता देखकर ऐसा लगता है कि दिनेश कार्तिक ने उस धारणा को तोड़ दिया है जिसमें कहा जाता था कि एक आदमी की सफलता में एक औरत का हाथ जरूर होता है।
(फोटो-ट्विटर से)
दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय दिया मंगेतर को
20वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश की शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल जोशना चिनप्पा के साथ कोर्ट पर उतरीं और इतिहास रच दिया। इस जोड़ी ने स्क्वैश में पहली स्वर्णिम सफलता के साथ इस खेल में भारत के पदक का खाता भी खोला है। (फोटो- टिवटर से)
दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय दिया मंगेतर को
दीपिका पल्लीकल ने जोशन के साथ मिलकर ग्लासगो में हुए 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय दिया मंगेतर को
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचने वाली दीपिका पल्लीकल ने पिछले साल नवंबर में एक क्रिकेटर के साथ सगाई की थी। सगाई के बाद से ही दोनों के करियर में जबर्दस्त उछाल आया।
दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय दिया मंगेतर को
स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपिका ने अपनी जीत का जश्न ट्विटर पर भी मनाया। उन्होंने लिखा, "मैं अपने शानदार दिन पर अपने प्रिय दोस्त को पाकर बेहद खुश हूं।"