वाह! दिनेश बाबू, दीपिका संग की तीन दिन में दूसरी शादी
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भले ही भारतीय क्रिकेट टीम में ज्यादा सफल न हुए हों लेकिन विवाह के मामले में वह काफी भाग्यशाली नजर आते हैं। उन्होंने दीपिका पल्लीकल के साथ तीन दिन में दूसरी बार शादी रचा ली। मजेदार यह है कि उनकी यह दूसरी शादी भी है।
वाह! दिनेश बाबू, दीपिका संग की तीन दिन में दूसरी शादी
विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक देश की नंबर वन स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ बृहस्पतिवार को एक बार फिर विवाह बंधन में बंध गए।
वाह! दिनेश बाबू, दीपिका संग की तीन दिन में दूसरी शादी
चेन्नई में एक-साथ रहने वाले दिनेश कार्तिक ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ बृहस्पतिवार को हिंदू रीति-रिवाज से एक बार फिर विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले दोनों ने गत मंगलवार को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी।
वाह! दिनेश बाबू, दीपिका संग की तीन दिन में दूसरी शादी
दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका भी खुद एक एथलीट हैं और स्क्वैश में जाना पहचाना नाम है। उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला डबल्स में गोल्ड और एशियाड 2014 में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। उनकी खूबसूरती को देखकर बॉलीवुड से भी फिल्मों में काम करने का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने खेल का वरीयता दिया।
वाह! दिनेश बाबू, दीपिका संग की तीन दिन में दूसरी शादी
दीपिका पल्लीकल देश की उन चुनिंदा सफल महिला खिलाड़ियों में से एक हैं जो विश्व स्तर पर काफी सफल रही हैं। वह स्क्वैश रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो चुकी हैं। महज 23 साल की उम्र में दीपिका जर्मन ओपन, डच ओपन, फ्रैंच ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन और स्कॉटिश ओपन जीत चुकी हैं।