विदेशी क्रिकेटर की शादी और जब लगा हिंदी गानों का तड़का
भारत में कोई भी शादी हो और फिल्मी गाने न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने यहां एक आम आदमी की शादी हो या किसी स्टार की उसके यहां शादी के कार्यक्रम में बॉलीवुड के गानों का तड़का जरूर लगा होता है। हर साल की तरह यह समय भी क्रिकेटरों की शादी का समय है। (सभी तस्वीरें-
islandcricket.lk से)
विदेशी क्रिकेटर की शादी और जब लगा हिंदी गानों का तड़का
अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने प्रियंका से शादी रचाई। इसके बाद इसी महीने के अंत में टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेव से चुपचाप सगाई कर ली। दोनों जल्द ही अब शादी करने वाले हैं। दूसरी ओर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच रोमांस चरम पर है और दोनों कभी भी शादी कर सकते हैं।
विदेशी क्रिकेटर की शादी और जब लगा हिंदी गानों का तड़का
ये तो हुई भारतीय टीम के स्टार कुंवारें क्रिकेटरों की शादी की बात। अब हम आपको बताते हैं एक ऐसे विदेशी क्रिकेटर के बारे में जिसकी शादी में हिंदी फिल्मों के गाने जमकर बजे। हालांकि यह शादी भी पिछले महीने ही 29 को हुई।
विदेशी क्रिकेटर की शादी और जब लगा हिंदी गानों का तड़का
हम यहां बात कर रहे हैं श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के बारे में। जिन्होंने पिछले महीने की 29 तारीख को मॉडल् और बेहद खूबसूरत अदाकारा अनुराधा के साथ विवाह रचा लिया। अनुराधा मॉडल होने के साथ-साथ छोटे पर्दे की अदाकारा भी हैं।
विदेशी क्रिकेटर की शादी और जब लगा हिंदी गानों का तड़का
श्रीलंका की हॉट जोड़ियों में एक इस जोड़ी की शादी भी जबर्दस्त तरीके से हुई। श्रीलंकाई क्रिकेटर की रंगारंग शादी समारोह में बॉलीवुड के गानों की भरमार रही। यह शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हूई।