वर्ल्ड कप के लिए हो गया टीम का चयन, इन्हें लगा 'जोर का झटका'
टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम के चयन होने के साथ ही कई खिलाड़ियों का भारतीय टीम के लिए फटाफट क्रिकेट के इस 2 बड़े महाकुंभ में खेलने का सपना टूट गया। कई खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि उन्हें अपने ही देश में होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए टीम में चयन कर लिया जाएगा, लेकिन शुक्रवार का दोपहर उनके लिए बुरी खबर लेकर आया।
वर्ल्ड कप के लिए हो गया टीम का चयन, इन्हें लगा 'जोर का झटका'
धोनी की कप्तानी में फिर से खेलने की उम्मीद इन खिलाड़ियों को इस लिहाज से थी क्योंकि उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। आइए, जानते हैं कि उन 4 बड़े नामों को जिन्हें आज तगड़ा झटका लगा।
वर्ल्ड कप के लिए हो गया टीम का चयन, इन्हें लगा 'जोर का झटका'
शुरुआत, मनीष पांडे से करते हैं जिन्होंने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया, साथ ही उस रोमांचक मुकाबले के अंतिम ओवर में जीत दिलाकर भारत की हार का सिलसिला भी खत्म किया था। लेकिन शतक के बाद उन्हें कंगारुओं के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा। और अब उन्हें एशिया कप और वर्ल्ड कप में भी नहीं लिया गया।
वर्ल्ड कप के लिए हो गया टीम का चयन, इन्हें लगा 'जोर का झटका'
उभरते बल्लेबाज मनीष पांडे को अनुभवी अजिंक्य रहाणे से अपनी जगह गंवानी पड़ी है। मनीष मध्य क्रम में खेलते हैं जबकि रहाणे भारतीय टीम में बैकअप ओपनर के विकल्प के रूप में भी हैं। दिलचस्प यह है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में रखा गया है।
वर्ल्ड कप के लिए हो गया टीम का चयन, इन्हें लगा 'जोर का झटका'
दूसरा बड़ा नाम है तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का। भुवनेश्वर को अपने 27वें जन्मदिन पर ही बड़ा झटका लगा जब उन्हें 2 बड़े टूर्नामेंट्स के लिए टीम में शामिल नहीं किया। मोहम्मद शमी के चोट को देखते हुए उनका टीम में चयन पक्का माना जा रहा था लेकिन चयकनकर्ताओं ने भुवी की जगह पर शमी को तवज्जो दी। शमी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया से लौट आए थे। तब चोट से उबरने के लिए उन्हें चार से छह हफ्ते का समय चाहिए था। और चयकनकर्ताओं के अनुसार अब वह फिट हो चुके हैं।