फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी

Wed, 08 Jul 2015 02:02 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन

बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी

Craig Overton hits by bouncer in county championship
भले ही क्रिकेट में अब उतनी रफ्तार से गेंद न डाली जाती हो जितनी आज से दो-तीन दशक पहले कैरेबियाई और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डाला करते थे। तब बल्लेबाजों के चोटिल होने की घटनाएं होती थी लेकिन कम होती थी। लेकिन अब बल्लेबाजों के चोटिल होने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हाल में घटी घटनाओं में कई युवा बल्लेबाजों की मौत भी हो गई।

बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी

Craig Overton hits by bouncer in county championship
इंग्‍लैंड में पिछले कुछ दिनों क्रिकेट के मैदान पर दो घटनाएं घटी जिसमें एक बल्लेबाज की मौत हो गई तो दूसरा बल्लेबाज बाउंसर लगने से कुछ देर परेशान रहा जिस कारण मैदान पर मौजूद लोग बुरी तरह से डर गए थे।हालांकि अब हेलमेट इस तरह से बनाए जाने लगे हैं कि बल्लेबाज का सिर सुरक्षित रहे। लेकिन घटनाएं फिर भी हो रही हैं।

बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी

Craig Overton hits by bouncer in county championship
क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करना अब बड़ा ही मुश्‍किल होता जा रहा है। लगातार गेंद से बल्लेबाजों के चोटिल होने की खबर आ रही है। 7 जुलाई को ही इंग्लैंड में एक क्रिकेट मैच के दौरान भारतीय मूल के खिलाड़ी चौबीस साल के बावलन पद्मनाथन की मौत छाती में गेंद लगने के कारण हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को इंग्लैंड में ही एक और मैच में बल्लेबाज को बाउंसर लगा और वह तुरंत मैदान पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी

Craig Overton hits by bouncer in county championship
इंग्लैंड के टांटन में खेले जा रहे काउंटी क्रिकेट के एक मुकाबले में यह हादसा हुआ। एलवी काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट और ससेक्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन समरसेट के बल्लेबाज क्रेग ओवरटन को विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज मैथ्यू होबडन का बाउंसर लगा। बाउंसर लगते ही बल्लेबाज ओवरटन मैदान पर ही कुछ देर तक पड़े रहे।
विज्ञापन

बाउंसर से फिर चोटिल हुआ बल्लेबाज, डर गए विपक्षी खिलाड़ी

Craig Overton hits by bouncer in county championship
क्रेग ओवरटन के मैदान पर काफी देर तक पड़े रहने से वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी भी डर गए और सभी बल्लेबाज का कुशलक्षेम पूछने लगे। ससेक्स के कप्तान एड जोएस बल्लेबाज से हालचाल पूछा। हालांकि ओवरटन लकी रहे कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed