फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

Sat, 06 Jun 2015 12:10 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

Brian Lara made 501 for Warwickshire at 6 june, 1994
अमूमन किसी बल्लेबाज को एक पारी के दौरान कभी-कभार ही जीवनदान मिलता है लेकिन इसका फायदा उठाकर वह उसी पारी में 500 से ज्यादा रन बना दे तो आप इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही एक बल्लेबाज है जिसे पारी की शुरुआत में ही 2 जीवनदान मिल गए जिसका फायदा उठाया और 500 से ज्यादा रन बना दिए।

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

Brian Lara made 501 for Warwickshire at 6 june, 1994
क्रिकेट में अगर कोई बल्लेबाज दोहरा शतक ही लगा दे तो बड़ी बात मानी जाती है। कोई तिहरा शतक ठोंक दे तो यह अपने आप में गौरवान्वित करने वाला पल बन जाता है। लेकिन कोई एक ही पारी में 500 रन बना दे तो। 12 रन के निजी स्कोर पर वह बल्लेबाज बोल्ड हो गया लेकिन यह बॉल नोबॉल निकली। इसके बाद 18 रन पर क्षेत्ररक्षक ने उसका कैच टपका दिया।

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

Brian Lara made 501 for Warwickshire at 6 june, 1994
महज 18 रन के निजी स्कोर पर दो बार आउट होते-होते बचने के बाद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और एक के बाद एक गजब के शॉट खेलकर मैदान के चारों ओर रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी के काट को कोइ रोक नहीं सका और उन्होंने 501 रनों की नाबाद पारी खेल डाली। यह पारी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

Brian Lara made 501 for Warwickshire at 6 june, 1994
बड़ी पारी खेलने में माहिर ब्रायन लारा ने 501 रनों की नाबाद पारी खेलने के दो महीने पहले ही टेस्ट क्रिकेट में 375 रनों की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी आज से 21 साल पहले यानी 6 जून, 1994 को खेली थी। उस दिन उनका देश राष्ट्रीय त्योहार मना रहा था।

विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

Brian Lara made 501 for Warwickshire at 6 june, 1994
ब्रायन लारा ने 6 जून, 1994 को एडबेस्टन में काउंटी क्रिकेट में वारविकशायर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed