निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप
ऐसा माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले खेले जा रहे एशिया कप से उन 4 एशियाई टीमों को फायदा होगा जो भारत में अगले महीने होने वाले टी-20 के सबसे बड़े मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों को परख सकेंगे, लेकिन टूर्नामेंट के 5 मुख्य मुकाबले होने के बाद इन टीमों को अजीब से झटके लग रहे हैं।
निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप
फटाफट क्रिकेट को चौके-छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है और इस खेल के दीवानों को लग रहा था कि उन्हें यहां काफी धूमधड़ाका देखने को मिलेगा, लेकिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया है। खासकर सलामी बल्लेबाजों यानी ओपनर्स के लिहाज जो यहां अपना खाता भी नहीं खोल पा रहे।
निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप
एशिया कप में अब तक 5 मैच खेले जा चुके हैं और श्रीलंका तथा बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले तक कुल 13 बल्लेबाज अपना खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। इन 13 में से 6 सलामी बल्लेबाज भी हैं जिन्हें 0 पर ही पवेलियन लौटने को मजबूर होना पड़ा।
निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप
टूर्नामेंट के मुख्य चरण के 5 मैचों से 6 सलामी बल्लेबाज अपना खाता खोलने में नाकाम रहे जिसमें टीम इंडिया और बांग्लादेश के 2-2 सलामी बल्लेबाज लगातार 2 दिन के अंदर अपने-अपने मुकाबले में 0 पर आउट होकर वापस लौट गए। जबकि यूएई के एक-एक सलामी बल्लेबाज लगातार 2 मैचों में 0 पर आउट हुए हैं।
निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप
दिलचस्प यह है कि एशिया कप में 2-2 मैच जीतने वाली भारत और बांग्लादेश की टीमों के दोनों सलामी बल्लेबाज एक ही मैच 0 पर आउट हुए और इन दोनों ही मैचों में टीम का स्कोर सिर्फ 2 रन था जब दोनों सलामी बल्लेबाज अपना खाता खोल नहीं सके।