कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा
कैरिबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ की आक्रामक बल्लेबाजी ऐसी लग रही है मानो वह टी-20 मैच खेल रहे हों।
कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा
मेलबर्न में चल रहे ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ की बल्लेबाजी ऐसी लग रही है मानो यह टेस्ट नहीं टी-20 मैच हो। आक्रामक अंदाज में उन्होंने बल्ले से कैरिबियाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।
कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा
वेस्टइंडीज के पहली पारी में 271 रनों पर ढ़ेर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 179 रन बना लिए थे। कप्तान स्टीवन स्मिथ (70) और मिचेल मॉर्श (18) नाबाद हैं। तीसरे दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 459 रनों की बढ़त बना ली। स्मिथ ने 5 चौके लगाकर 70 गेंदों में 70 रन बनाए।
कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा
इससे पहले नॉथन लियोन और जेम्स पॉटिनसन के 4-4 विकेट की बदौलत वेस्इंडीज बल्लेबाज नहीं चले। पीटर सेडिल ने दो विकेट झटककर टीम के लिए सराहनीय योगदान दिया।
कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार शतकवीरों की बदौलत 3 विकेट खोकर 551 रन पर पारी की घोषणा की थी। पहली पारी में टीम की ओर से जोए बर्न्स (128), उस्मान ख्वाजा (144), स्टीवन स्मिथ (134) और एडम वोग्स (106) ने शतक लगाए थे।