एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
एशिया कप शुरू होने में चंद रोज शेष रह गए हैं और टीमें पहली बार टी-20 फॉरमेट में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुकी हैं। यूं तो इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन खिताब के लिए टीम इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका ही प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
टीम इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा दो अन्य टीमें ऐसी भी हैं जिसके पास किसी भी टीम को कहीं भी कभी भी चौंकाने में महारत हासिल है। इन 2 टीमों हैं मेजबान बांग्लादेश और अफगानिस्तान। 8 टीमों के टूर्नामेंट में 5 टीमें भारत की पड़ोसी टीमें हैं।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
आइए, जानते हैं एशियाई टीमों के बीच होने वाले इस सबसे बड़े क्रिकेट महाकुंभ में उन 7 गेंदबाजों पर जिन पर सभी की नजर रहेंगी। या यों कहे कि ये गेंदबाज फटाफट खेल में किसी भी लय को बिगाड़ कर सकते हैं।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
शुरुआत, टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन से करते हैं जो भारतीय उपमहाद्वीप में बेहद कामयाब रहे हैं। हाल में भारत में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने गजब की गेंदबाजी की थी। तीसरे मैच में उन्होंने 5 रन देकर 4 विकेट झटके थे। बांग्लादेश की धरती पर भी वह कारगर हो सकते हैं।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
दूसरा, बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान जिन्होंने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में पदार्पण किया था। पिछले साल के मध्य में अपनी पहली ही वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की जिससे भारत को पहली बार इस टीम से हार का मुंह देखना पड़ा था।