अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
टीम इंडिया के शीर्ष गेंदबाज अश्विन का टेस्ट करियर बहुत लंबा नहीं है लेकिन उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे आज तक एक भी एशियाई क्रिकेटर नहीं कर सका था।
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
टीम इंडिया के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन मंगलवार को खत्म हुए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बने थे। श्रीलंका की धरती पर भारत को 22 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीताने में अश्विन ने बड़ी भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
फिरकी गेंदबाज अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 28 मैच खेले हैं और इस 4 बार मैन ऑफ द सीरीज बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा वह 3 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए।
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में अश्विन के साथ एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने करियर में मैन ऑफ द मैच से ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज बनने का गौरव हासिल किया है।
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
अश्विन का करियर में 3 मैन ऑफ द मैच से ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि एशियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट के आने के 80 साल से भी ज्यादा समय में यह कारनामा कोई नहीं कर सका था।