फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली क्रिकेट में बवाल, अजय जडेजा बनाए गए रणजी टीम के कोच

Thu, 17 Sep 2015 01:17 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली क्रिकेट में बवाल, अजय जडेजा बनाए गए रणजी टीम के कोच

Ajay Jadeja's name proposed as Delhi Ranji coach by Executive Committee
दिल्ली की क्रिकेट में चल रहे भूचाल में एक और नया मोड़ उस वक्त आ गया जब सरकार की ओर से नामित तीन सदस्यीय कमेटी ने चयनित की गई तीनों टीमों को भंग कर दिया।

दिल्ली क्रिकेट में बवाल, अजय जडेजा बनाए गए रणजी टीम के कोच

Ajay Jadeja's name proposed as Delhi Ranji coach by Executive Committee
तीन सदस्यीय डीडीसीए के सरकारी नामित व्यक्तियों ने न सिर्फ टीमों को भंग किया बल्कि पूर्व रणजी क्रिकेटर विनय लांबा की अगुआई में नई सीनियर व पूर्व टेस्ट क्रिकेटर निखिल चोपड़ा की अगुआई में जूनियर चयन समिति घोषित कर दी। यही नहीं नई चयन समिति को ही रणजी सत्र के लिए दिल्ली टीम के संभावितों के चयन का अधिकार दे दिया है। इन तीनों सरकारी नामित व्यक्तियों ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजय जडेजा को दिल्ली टीम का नया कोच घोषित कर दिया है।

दिल्ली क्रिकेट में बवाल, अजय जडेजा बनाए गए रणजी टीम के कोच

Ajay Jadeja's name proposed as Delhi Ranji coach by Executive Committee
अब यह देखने वाली बात होगी कि सरकारी नामितों का यह कदम कितना रंग लाता है। डीडीसीए की 27 सदस्यीय कार्यकारिणी में तीन सरकारी नामित व्यक्ति हैं। इनमें राजन तिवारी, सुनील यादव और सांसद प्रवेश वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली क्रिकेट में बवाल, अजय जडेजा बनाए गए रणजी टीम के कोच

Ajay Jadeja's name proposed as Delhi Ranji coach by Executive Committee
अनिल जैन, चेतन चौहान और अशोक शर्मा की ओर से कुछ दिन पूर्व तीन टीमें घोषित किए जाने के बाद जब विवाद पनपा तो ये तीनों पहली बार हरकत में आए। इन तीनों ने कार्यकारिणी को भरोसे में लेते हुए इसका समाधान निकाला और विनय लांबा, हरि गिडवानी और पूर्व टेस्ट क्रिकेट राहुल सांघवी के रूप में तीन सदस्यीय सीनियर चयन समिति घोषित कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली क्रिकेट में बवाल, अजय जडेजा बनाए गए रणजी टीम के कोच

Ajay Jadeja's name proposed as Delhi Ranji coach by Executive Committee
सूत्र बताते हैं कि 20 से अधिक सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन चेतन चौहान और अशोक शर्मा ने अब तक इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। सुनील यादव ने अमर उजाला को बताया कि दो दिन बाद कैंप शुरू होना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed