फिर हुआ जेम्स और जडेजा का आमना-सामना!
भारत के लिए पहले बल्लेबाजी में सुरेश रैना ने कमाल दिखाया तो गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने गजब ढाया। दोनों की जुगलबंदी ने इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार का सिलसिला तोड़ दिया।
फिर हुआ जेम्स और जडेजा का आमना-सामना!
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह मैच काफी सुकूनदायक साबित हुआ। टेस्ट सीरीज में लगातार 3 मैच हारने के बाद उनकी टीम को दौरे की पहली जीत नसीब हुई।
फिर हुआ जेम्स और जडेजा का आमना-सामना!
कार्डिफ वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले सुरेश रैना ने पार्टटाइम गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और एक सफलता भी हासिल की। साथ ही 3 ओवर में महज 12 रन ही दिए।
फिर हुआ जेम्स और जडेजा का आमना-सामना!
भारत से मिले बड़े लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई, लेकिन मध्य क्रम बिल्कुल नाकाम साबित हुआ। मेजबान टीम का विकेट नियमित अंतराल पर गिरता रहा।
फिर हुआ जेम्स और जडेजा का आमना-सामना!
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को 4 गेंदों के अंदर 2 बड़े झटके दिए। ये झटके ऐसे थे कि टीम आगे मैच में कभी उबर ही नहीं सकी।