मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष
फीफा वर्ल्ड कप के लीग चरण के मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं। वर्ल्ड कप खिताब के अलावा एक और बड़ा पुरस्कार है जिस पर सभी की नजर होती है और वह गोल्डन बूट।
मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष
गोल्डन बूट के लिए अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार समेत 9 ऐसे फुटबॉलर हैं जिनके बीच इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए संघर्ष देखने को मिल रहा है।
मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष
गोल्डन बूट पुरस्कार उस फुटबॉलर को दिया जाता है जिसने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागे हों। हालांकि इस बार गोल्डन बूट के लिए संघर्ष काफी कड़ा दिख रहा है।
मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष
जर्मनी के अनुभवी स्ट्राइकर थॉमस मुलर अपनी टीम के अंतिम लीग मैच में अमेरिका के खिलाफ एक गोल दागकर गोल्डन बूट के दावेदारों में सबसे आगे आ गए हैं। पुर्तगाल के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक गोल बनाने वाले मुलर ने तीसरे मैच में अमेरिका के खिलाफ एक गोल कर वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 4 कर दी।
मेस्सी-नेमार के बीच ही नहीं है 'गोल्डन बूट' का संघर्ष
नेमार मेजबान ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर हैं और उन्होंने अपनी टीम के तीनों ग्रुप मैचों में हिस्सा लिया है और अब तक वह 4 गोल दाग चुके हैं। नेमार ने क्रोएशिया के खिलाफ 2 गोल और कैमरून के खिलाफ 2 गोल दागे। जबकि एक मैच में गोल नहीं कर सके।