इनसे मिलिए, जिनकी कप्तानी में टीम को मिली हर मैच में हार
हमने आपको सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तानों में बारे में बताया था। लेकिन आज हम आपको 7 ऐसे हारे हुए कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कप्तानी में टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई।
इनसे मिलिए, जिनकी कप्तानी में टीम को मिली हर मैच में हार
हार का सौ फीसदी रिकॉर्ड भारत और जिम्बाब्वे की वनडे दोनों टीमों के 7 कप्तानों के पास है, जिसमें एक भारतीय कप्तान सुरेश रैना भी हैं।
इनसे मिलिए, जिनकी कप्तानी में टीम को मिली हर मैच में हार
भारत की ओर से जहां बतौर कप्तान सुरेश रैना के पास हार का सौ फीसदी रिकॉर्ड दर्ज है तो जिम्बाब्वे की ओर से 6 कप्तान ऐसे हैं जिनके नाम हार का सौ फीसदी रिकॉर्ड है। इनमें सबसे असफल कप्तान हैं ब्रैंडन टेलर जिन्होंने भारत के खिलाफ 6 मैचों में कप्तानी की और हर मैच हारे। इनमें से 5 मैच तो 2013 में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया से हारे।
इनसे मिलिए, जिनकी कप्तानी में टीम को मिली हर मैच में हार
ब्रैंडन टेलर के अलावा जिम्बाब्वे के पांच कप्तान और हैं जिनकी कप्तानी में टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई। इनमें एक बड़ा नाम है डंकन फ्लेचर का जो इस साल वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कोच थे। वह 1983 में टीम इंडिया के खिलाफ जिम्बाब्वे के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम ने 2 मैच खेले और दोनों ही हारे।
इनसे मिलिए, जिनकी कप्तानी में टीम को मिली हर मैच में हार
इन दोनों के अलावा जॉन ट्राइकॉस, डेव हॉटन, गे विट्टल और तांतेया तायबू हैं जिनकी कप्तानी में जिम्बाब्वे को एक भी जीत नहीं मिली। इन चार कप्तानों ने कुल 10 मैचों में कप्तानी की और सभी में हारे। हॉटन ने 1992-93 में भारत के खिलाफ पांच मैचों में असफल कप्तानी की।