क्रिकेट के 7 सबसे बड़े विवाद, मैदान के अंदर और बाहर
वैसे तो इस साल क्रिकेट वर्ल्ड में कई अनोखे कारनामे हुए जैसे पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया और वह भी गुलाबी गेंद से। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं साल की 7 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में। आगे पढि़ए, इस साल क्रिकेट की सबसे बड़ी घटनाएं।
क्रिकेट के 7 सबसे बड़े विवाद, मैदान के अंदर और बाहर
इस साल खेला गया क्रिकेट इतिहास का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऐतिहासिक रहा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच में कई यादगार बातें रही, सिर्फ एक कंट्रोवर्सी के। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के पुछल्ले बल्लेबाज नॉथन लियोन (34) ने एक गेंद पर स्वीप शॉट का असफल प्रयास किया और गेंद उन्हें पार करते हुए विकेटकीपर के हाथ पर ठहर गई। कीवी टीम ने 'एज' की अपील की और अंपायर एस रवि ने डीआरएस लेकर आउट दे दिया। मगर लियोन के अनुसार वह नॉटआउट थे। इस फैसले ने डीआरएस के बिल्कुल सही होने पर सवाल उठाए।
क्रिकेट के 7 सबसे बड़े विवाद, मैदान के अंदर और बाहर
यह मामला पाक क्रिकेट से जुड़ा है। स्पॉट फिक्सिंग के दोषी और बैन झेल चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में जगह मिली। इस पर पाक टीम के ही बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने तीखी प्रतिक्रिया की और बीपीएल में उस टीम के साथ खेलने से इंकार कर दिया। पाक अखबार डॉन के मुताबिक, हफीज ने कहा कि वह उस क्रिकेटर के साथ ड्रेसिंगरुम शेयर नहीं करेंगे जिसने देश के साथ गद्दारी की हो।
क्रिकेट के 7 सबसे बड़े विवाद, मैदान के अंदर और बाहर
यह ऐसा मामला है जो जिस पर अभी भी विवाद है। फ्रीडम सीरीज के दौरान नागपुर टेस्ट में भारत मात्र तीन दिन में ही दक्षिण अफ्रीका को हराने में सफल रहा। सीरीज के इस तीसरे टेस्ट मैच में पिच को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली को सफाई देनी पड़ी। कोहली ने कहा, मुझे लोगों की बातों से मतलब नहीं, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि भारत ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच में अफ्रीकी टीम की पहली पारी 79 रनों पर ढ़ेर हो गई थी। मैच के पहले दिन ही पिच इतनी खराब हो चुकी थी कि गेंद स्पिनरों को मदद देते हुए टर्न कर रही थी। मैच के बाद आईसीसी की ओर से पिच को लेकर नाराजगी सामने आई थी।
क्रिकेट के 7 सबसे बड़े विवाद, मैदान के अंदर और बाहर
इसी साल लॉर्ड्स के मैदान में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच भी कंट्रोवर्सी में आया। जब इंग्लिश बल्लेबाज बेन स्टोक्स बेहद ही नाटकीय अंदाज में आउट दिए गए। दरअसल, मामला इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 26वें ओवर का है। ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टॉर्क की गेंद को स्टोक्स ने डिफेंस किया और आगे आ गए। जवाब में स्टॉर्क ने रन आउट की मंशा रखते हुए थ्रो किया। स्टोक्स ने उस गेंद को भी बल्ले से रोक दिया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की अपील के बाद स्टोक्स आउट करार दिए गए। यह मामला दिलचस्प इसलिए है क्योंकि स्टोक्स का तर्क था कि वह खुद को बचाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उनकी बात खारिज कर दी गई। इस बात को लेकर मैदान में काफी गहमा-गहमी भी हुई।