कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को अगर टी-20 का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अभी एक दिन पहले ही वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 600 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले वह इस फटाफट खेल में 600 से ज्यादा चौके भी लगा चुके हैं। टी-20 में 600-600 चौके और छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
क्रिस गेल टी-20 के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह दुनिया के लगभग हर बड़े टी-20 में लीग में खेल चुके हैं। जब तक वो क्रीज पर होते हैं गेंदबाज और कप्तान लगातार इसी उधेड़बुन में होते हैं कि उन्हें गेंद कहां डाली जाए जिससे वो बड़े शॉट न लगा सके। आइए, जानते हैं टी-20 में गेल के बल्ले से निकले 7 बड़े रिकॉर्ड्स।
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
क्रिस गेल के नाम टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया। इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 2 विकेट भी लिए।
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 2013 में आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेलते हुए महज 30 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने के बाद 175 रनों की नाबाद पारी भी खेल डाली थी जो आज भी रिकॉर्ड है। इस पारी में गेल ने 66 गेंदों में 13 चौकों के अलावा 17 छक्के ठोंके थे।
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
क्रिस गेल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने टी-20 में 44.24 की औसत से 8363 रन बनाए हैं। जबकि उनके बाद दूसरे स्थान पर ब्रॉड हॉज हैं जिन्होंने 6717 रन बनाए हैं।