क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!
भारतीय क्रिकेटर भी सुरेश रैना विवाह के बंधन में बंध गए हैं। और उनके विवाह बंधन में बंध जाने के बाद टीम इंडिया में कुंवारें खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम हो गई है। अगर कहा जाए तो टीम इंडिया अब बैचलर्स के बजाए शादीशुदा क्रिकेटरों की टीम बन गई है। अब कुछ खिलाड़ी ही ऐसे हैं जो कुंवारे खेल रहे हैं।
क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!
एक समय हुआ करता था जब टीम इंडिया में कुंवारें खिलाड़ियों की भरमार हुआ करती थी लेकिन आज की तारीख में कुछ चुनिंदा ही ऐसे हैं जो कुंवारों में शामिल हैं और उनमें कुछ तो अभी बेहद युवा खिलाड़ी हैं और टीम में अपनी जगह पक्की करने में लगे हैं। एक सुरेश रैना भी थे तो उनकी शादी हो गई। आइए, जानते हैं टीम इंडिया में कौन से खिलाड़ी कुंवारे हैं जिनके घर शहनाई बजने का इंतजार है।
क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!
भारतीय टीम में वनडे मैचों में ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा कुंवारों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है। कुछ समय पहले उनका नाम सोफिया हयात से जुड़ा था लेकिन अभी उनका किस से अफेयर है इस की चर्चा कुछ खास नहीं है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप के दौरान वह एक लड़की के साथ देखे गए लेकिन कौन है वो उसका खुलासा नहीं हो सका।
क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!
सुरेश रैना की शादी के बाद अब शादी करने वाले क्रिकेटरों की सूची में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है। कोहली इन दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जबर्दस्त रोमांस में बिजी हैं। दोनों रैना की शादी में शामिल भी हुए। ऐसी खबर है कि दोनों भी जल्द शादी करने वाले हैं और घरवालों को भी दोनों पसंद आ गए हैं।
क्या कर रहे हैं टीम इंडिया में बचे गिने-चुने कुंवारे!
कुंवारों क्रिकेटरों में तीसरा सबसे बड़ा नाम शर्मीले क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का है। वह टीम के तेज गेंदबाज हैं और नियमित सदस्य भी। हालांकि वह अभी 25 के भी नहीं हुए हैं और उनकी शादी की बात भी नहीं हो रही है। अपने शर्मीलेपन के कारण महिला प्रशंसकों में वह काफी लोकप्रिय हैं और अन्य क्रिकेटरों की शादी हो जाने के बाद भुवी ही अब सबसे हॉट बन गए हैं।