ऐसे सूरमा क्रिकेटर, जिनकी जल्दी ही हो गई टीम से छुट्टी
क्रिकेट जगत के ऐसे सूरमा, जो बेहद अच्छी शुरूआत के बाद भी टीम में ज्यादा देर नहीं टिक सके। जानें, ऐसे 5 अनलकी क्रिकेटरों के बारें में।
ऐसे सूरमा क्रिकेटर, जिनकी जल्दी ही हो गई टीम से छुट्टी
इन सूरमा क्रिकेटरों में एक भारतीय, दो पाकिस्तानी क्रिकेटर और दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल हैं।
ऐसे सूरमा क्रिकेटर, जिनकी जल्दी ही हो गई टीम से छुट्टी
पहले जानते हैं भारतीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के बारे में। जनवरी 1988 में 19 साल की उम्र में नरेंद्र ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार डेब्यू किया। इस मैच में इस लेग स्पिनर ने 16 विकेट झटके।
ऐसे सूरमा क्रिकेटर, जिनकी जल्दी ही हो गई टीम से छुट्टी
महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न से पहले क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नरेंद्र हिरवानी ने अगले तीन टेस्ट में 20 विकेट लिए। हालांकि फिर अचानक ही उनकी जादुई गेंदबाजी गायब हो गई। उसके बाद अनिल कुंबले के टीम में इंट्री के बाद वह टीम से हमेशा के लिए बाहर हो गए। उन्होंने 17 टेस्ट और 18 वनडे मैचों में कुल 98 विकेट (66 टेस्ट, 23 वनडे) झटके।
ऐसे सूरमा क्रिकेटर, जिनकी जल्दी ही हो गई टीम से छुट्टी
दूसरे अनलकी क्रिकेटर हैं ऑस्ट्रेलिया के बॉब मेसी। मध्यम गति के 25 साल के इस स्विंग गेंदबाज अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 विकेट झटके थे। वह 26 जून 1972 का दिन था। जब मेसी की स्विंग के आगे इंग्लिश बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे थे।