धवन और मुरली के शतक की 5 समानताएं नहीं जानते होंगे आप?
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शिखर धवन और मुरली विजय एक साथ पारी की शुरुआत करने आए, दोनों ने शतक भी लगाए लेकिन इस पारी में दोनों के बीच एक नहीं 5 अन्य समानताएं भी रही जिसे आप नहीं जानते होंगे।
धवन और मुरली के शतक की 5 समानताएं नहीं जानते होंगे आप?
फातुल्लाह टेस्ट मैच का ज्यादातर हिस्सा तो बारिश के कारण धुल गया लेकिन इस बीच शिखर धवन और मुरली विजय ने अपने-अपने शतक ठोंक दिए। दोनों की शतकीय पारियों के बीच 5 समानताओं में पहली समानता यह है कि दोनों ही बल्लेबाजों की शानदार पारी का अंत अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने किया।
धवन और मुरली के शतक की 5 समानताएं नहीं जानते होंगे आप?
दूसरी अन्य समानता यह है मैच के पहले दिन शिखर धवन ने चौका मारकर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया तो आज तीसरे दिन मुरली विजय ने चौका जमाकर अपना छठा टेस्ट शतक ठोंका।
धवन और मुरली के शतक की 5 समानताएं नहीं जानते होंगे आप?
तीसरी समानता है कि दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक चौके के साथ लगाने से पहले अर्धशतक भी चौका लगाकर ही पूरा किया। साथ ही दोनों ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक लगाया। धवन ने 47 गेंदों में तो मुरली ने 98 गेंदों में फिफ्टी लगाई।
धवन और मुरली के शतक की 5 समानताएं नहीं जानते होंगे आप?
चौथी समानता है कि शिखर धवन और मुरली विजय ने शतक लगाने के साथ-साथ दोनों ने 150 रनों के आंकड़े को छुआ। हालांकि ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ हो। भारतीय सलामी जोड़ी ने तीसरी बार यह कमाल किया है जिसमें दो बार तो इसी जोड़ी ने कर दिखाया।