ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया
भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज दूसरे अभ्यास मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सके हों लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बात से आश्वस्त होंगे कि उनके बल्लेबाज वनडे सीरीज में बेहतर खेल दिखाएंगे। बल्लेबाजी ही टीम इंडिया की रीढ़ है और इसी के सहारे वह दुनियाभर में अपनी चुनौती देती रही है। एक महीने के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम भी अपनी बल्लेबाजी के भरोसे होगी।
ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया
टीम इंडिया में कई बल्लेबाज हैं जिन्होंने दुनियाभर में सीमित ओवरों के खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान धोनी की अगुवाई में 9 महीने में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया में वहीं बल्लेबाज हैं जो पिछले साल इसी धरती पर वर्ल्ड कप खेलने आए थे। जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिनके सहारे धोनी इस देश में वनडे सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे।
ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया
शुरुआत ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा से करते हैं। वह एकदम मौके से फॉर्म में लौटे और दूसरे अभ्यास मैच में अर्धशतक ठोंक दिया। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी है लेकिन वह लंबे-लंबे अंतराल के बाद बड़ी पारी जरूर खेलते हैं। उनका बल्ला लंबे समय से चुप बैठा है और उम्मीद है कि इस बार उनका बल्ला चलेगा और टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिलेगी।
ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया
अब बात करते हैं टीम इंडिया के दूसरे ओपनर शिखर धवन की। धवन के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती बेहद खास है क्योंकि उनका यह एक तरह से ससुराल है। उनकी पत्नी का परिवार मेलबर्न में लंबे समय से रहता है। पिछले साल मेलबर्न में ही वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली जो उनके करियर की बेस्ट वनडे पारी भी है। इससे पहले एडिलेड में पाक के खिलाफ 73 रन बनाए थे।
ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया
टीम इंडिया की नई रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली पर तो बड़ा दांव रहेगा ही। कोहली ने 2014-15 के दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज में 4 शतक जमाए थे और इसके बाद वनडे मैचों में भी अपना जलवा दिखाया। कोहली एक बार क्रीज पर जम जाने के बाद बड़ी पारी खेलने में माहिर हैं, खासकर लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बड़ी पारियां खेली है।