आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
आईपीएल के आठवें संस्करण में 8 टीमों में से जहां 4 टीमों की कमान विदेशी खिलाड़ियों के हाथों में है, वहीं 4 शेष टीमों की कमान भारतीय खिलाड़ियों के पास है। इसमें भी सबसे दिलचस्प बात यह है कि शीर्ष 4 में पहले दो स्थानों पर मौजूद टीमों की अगुवाई भारतीय खिलाड़ी कर रहे हैं तो तीसरे-चौथे स्थान पर खड़ी टीमों की कमान विदेशी खिलाड़ियों ने संभाल रखी है।
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमों के पास अब ज्यादा मुकाबले नहीं बचे हैं। सभी टीमों ने 14 में से अपने-अपने 12 मुकाबले खेल लिए हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने 13-13 मुकाबले खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और मुंबई इंडियंस ने 12-12 मैच खेले और उनके 2-2 मैच अभी बाकी हैं। पहले दो स्थानों पर भारतीय खिलाड़ी की अगुवाई वाली टीम बनी हुई है।
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
आइए, आज हम बात करते हैं आईपीएल के आठवें संस्करण में एक दिलचस्प संयोग की। यह संयोग है 8 में से 5 टीमों के कप्तानों को लेकर। वैसे तो सभी टीमों के कप्तान पूर्ण रूप से बल्लेबाज हैं। लेकिन जिन 5 टीमों के बारे में बात करने जा रहे हैं वो जानकारी वाकई में बेहद दिलचस्प है।
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
आईपीएल-8 में 8 में से 5 टीमों के कप्तान के बारे में एक गजब की समानता है कि वे अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करने के अलावा पारी की शुरुआत भी करते हैं। हालांकि इनमें से एक कप्तान ऐसा भी है जिसने टीम के ओपनर के रूप में टूर्नामेंट में शुरुआत की थी, लेकिन पहले 2 मैच में ओपनिंग करने के बाद वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने लगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले मैच में ही 98 रनों की पारी खेली लेकिन अगले मैच में 0 पर आउट होने के बाद रणनीति के तहत ओपनिंग छोड़ दी।
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे शेन वॉटसन भी अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हैं और कई मैचों में शानदार पारियां खेल चुके हैं। टूर्नामेंट के शुरुआत में मैदान पर उतरने में नाकाम रहने के बाद उन्होने वापसी की और अब तक 8 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक की बदौलत 233 रन बनाए हैं। हालांकि अब उन्होंने आईपीएल में स्टीवन स्मिथ को अपनी कप्तानी सौंप दी है।