साल 2016 टीम इंडिया के पुराने क्रिकेटरों के लिए होगा 'भाग्योदय'?
साल 2016 अभी तक पुराने क्रिकेटरों के लिए अच्छा रहा है। टीम के 4 खिलाड़ी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। क्या नया साल इन क्रिकेटरों के लिए भाग्योदय साबित होगा?
साल 2016 टीम इंडिया के पुराने क्रिकेटरों के लिए होगा 'भाग्योदय'?
सबसे पहले बात करते हैं टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के रुप में एशिया कप के लिए टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल की। बाएं हाथ का बल्लेबाज अभी तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 2 टी-20 मैच ही खेल चुका है। हालांकि आईपीएल में बतौर ओपनर इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पार्थिक टी-20 क्रिकेट के एक्सपर्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 साल बाद वापसी हो रही है। मौका मिलने पर अच्छी बल्लेबाजी का दबाव इन पर निसंदेह होगा। आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच इन्होंने अगस्त 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
साल 2016 टीम इंडिया के पुराने क्रिकेटरों के लिए होगा 'भाग्योदय'?
युवराज सिंह ने 2013 के बाद टीम इंडिया में लंबे समय बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे में वापसी की। हालांकि इस मुकाबले के आखिरी मैच में ही इनको मौका मिला। जिसे इन्होंने भुनाया और एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी की। श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद इन पर भी टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा।
साल 2016 टीम इंडिया के पुराने क्रिकेटरों के लिए होगा 'भाग्योदय'?
टीम इंडिया के टर्बिनेटर हरभजन सिंह हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्रीडम सीरीज में खेलने उतरे थे। लेकिन उस मैच में वे न ही बल्लेबाजी में कुछ कर पाए और न ही गेंदबाजी में कोई सफलता हासिल कर पाए, ऑस्ट्रेलिया दौरे में और श्रीलंका के खिलाफ उनको टीम में शामिल जरुर किया गया लेकिन मौका नहीं मिला। अगर एशिया कप में उन्हें मौका मिलता है कि वापसी करने का दबाव होगा।
साल 2016 टीम इंडिया के पुराने क्रिकेटरों के लिए होगा 'भाग्योदय'?
एशिय कप और टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले पुराने क्रिकेटरों में एक और नाम है तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का। 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने टी-20 में आगाज ठीक 10 साल बाद 2009 में किया था। लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले। लगातार चोटिल होने के चलते टीम से अंदर-बाहर होने वाले नेहरा पर फिटनेस का दबाव होगा। साथ ही अच्छा प्रदर्शन भी करना होगा।