टीम इंडिया में गुजरात का दबदबा, 4 क्रिकेटर हुए शामिल
ऑस्ट्रेलिया दौरे मे गई टीम इंडिया में गुजरात के 4 क्रिकेटर शामिल हुए हैं। पढ़िए, इन सभी का पूरा प्रोफाइल।
टीम इंडिया में गुजरात का दबदबा, 4 क्रिकेटर हुए शामिल
टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त है। पांच मैचों की इस सीमित ओवरों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। चौथा मैच बुधवार को केनबरा में होगा।
टीम इंडिया में गुजरात का दबदबा, 4 क्रिकेटर हुए शामिल
ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के 4 क्रिकेटर गुजरात के हैं। इनमें सबसे नया नाम जुड़ा है अहमदाबाद के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का। मुंबई इंडियंस टीम से आईपीएल में खेल चुके बुमराह का टीम इंडिया में टी-20 के लिए चयन हुआ है। वह चोटिल मोहम्मद शमी के स्थान पर टीम में आए हैं। जसप्रीत ने 47 टी-20 मैचों में 52 विकेट झटके हैं।
टीम इंडिया में गुजरात का दबदबा, 4 क्रिकेटर हुए शामिल
टीम इंडिया में टी-20 में शामिल हुए नए क्रिकेटर हैं हार्दिक पांड्या। 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच में वह उतर सकते हैं। इस ऑलराउंडर ने 37 टी-20 मैचों में 86 नाबाद रन और 26 विकेट झटके हैं। हार्दिक मूल रुप से गुजरात के चौर्यासी इलाके के हैं।
टीम इंडिया में गुजरात का दबदबा, 4 क्रिकेटर हुए शामिल
गुजरात प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर हैं अक्षर पटेल। आनंद गुजरात में पैदा हुए अक्षर भी टीम में नए नहीं है। इन्होंने आईपीएल की टीमों किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस में भाग लिया था। इसके अलावा कुल 22 वनडे मैचों 28 विकेट और 4 टी-20 मैचों में 5 विकेट झटके हैं। अक्षर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ वनडे में चयनित हुए हैं।