टीम ने भुलाया, आप भूल पाए वीरू की इस पारी को?
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप के 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में भी नहीं रखा। लेकिन एक वक्त था जब वह जीत के लिए ट्रंप कार्ड हुआ करते थे। एक तरह से कहा जाए तो वह अपने देश में या विदेश में टीम इंडिया की जीत की नींव ही रखते थे।
टीम ने भुलाया, आप भूल पाए वीरू की इस पारी को?
आज से सिर्फ 3 साल पहले ही वह टीम इंडिया का हिस्सा थे। 8 दिसंबर, 2011 को वीरेंद्र सहवाग ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी जिसे हमेशा याद किया जाएगा। सहवाग ने वनडे क्रिकेट में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
टीम ने भुलाया, आप भूल पाए वीरू की इस पारी को?
सहवाग ने कैरेबियाई गेंदबाजों पर जमकर प्रहार करते हुए मैदान पर हर ओर से रन बटोरे। उनकी बल्लेबाजी का तोड़ विपक्षी गेंदबाजों के पास नहीं था। पहले सहवाग ने 140 गेंदों में दोहरा शतक लगाया और फिर 219 रन बनाते हुए वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ही बना दिया।
टीम ने भुलाया, आप भूल पाए वीरू की इस पारी को?
वीरेंद्र सहवाग ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर (नाबाद 200 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा और इस पारी को आगे बढ़ाते हुए 219 रन का अपना निजी स्कोर ले गए। इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 7 छक्के भी लगाए। यह वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी था।
टीम ने भुलाया, आप भूल पाए वीरू की इस पारी को?
वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था।