ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए दुनियाभर की क्रिकेट टीमों ने अपनी-अपनी टीम चुन लिए हैं, लेकिन चयन में हर बार की तरह इस बार भी कई विवाद उठ खड़े हुए। न सिर्फ टीम इंडिया में बल्कि अन्य टीमों के चयन में भी।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
हर चार साल बाद होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में खेलने का सपना तो हर क्रिकेटर का होता है लेकिन इसमें कुछ चुनिंदा क्रिकेटर ही इस महासमर में खेल पाते हैं। बाकी को बाहर होना पड़ता है। आइए, जानते हैं दुनियाभर के उन 13 क्रिकेटरों के बारे में जिनके चयन होने या न होने पर हंगामा बरप गया।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
शुरुआत श्रीलंका के कभी करिश्माई फिरकी गेंदबाज रहे अजंता मेंडिस से करते हैं। मेंडिस को अंतिम 15 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया। जबकि वह पिछले साल 17 मैचों से 38 विकेट झटककर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वह 2014 की आईसीसी की वनडे ड्रीम टीम में शामिल एकमात्र फिरकी गेंदबाज थे।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड जब बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो गेंदबाज उनसे खौफ खाने लगते हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें विंडीज की 15 सदस्यीय टीम में नहीं रखा है। बोर्ड ने उन्हें बाहर करने के बारे में कुछ नहीं बताया पर माना जाता है भारत दौरे को बीच में छोड़कर आने की सजा उन्हें दी गई है। उनके न होने से विपक्षी गेंदबाजों को राहत मिलेगी। वे बेहतरीन आलराउंडर भी हैं।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
30 साल के तेज गेंदबाज सोहैल खान को वर्ल्ड कप में खेलने का टिकट दे दिया गया है। सोहैल के पास सिर्फ 5 मैच खेलने का अनुभव है जिसमें 4 उन्होंने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला है। उनके खाते में सिर्फ 6 विकेट ही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना अंतिम वनडे 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। सोहैल की खातिर सोहैल तनवीर और उमर गुल को टीम से बाहर किया गया।