जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत
बांग्लादेश की टीम अपने क्रिकेट इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है और फिर से भारत को हरा दिया। आप यह जानना चाहेंगे कि बांग्ला टीम की अपनी धरती यह लगातार कौन सी जीत रही? साथ ही उसने अपने घर में लगातार 9 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत से पहले भी उसने लगातार 8 मैचों में दो टेस्ट खेलने वाली टीमों को हराया था।
जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत
बांग्लादेश के लिए यह मैच बेहद शानदार रहा क्योंकि इस मैच के जरिए उसे एक बेहतरीन तेज गेंदबाज मिल गया। मुस्ताफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत बेहद लाजवाब ढंग से की। इस मैच में उन्होंने 5 विकेट निकाले। अपने पहले ही मैच में पांच विकेट निकालने वाले वह बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज हैं।
जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत
मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया लेकि वह अपने पहले ही मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन का बांग्लादेशी रिकॉर्ड नहीं बना पाए। यह रिकॉर्ड तस्कीन अहमद के नाम दर्ज है। दिलचस्प यह है कि उन्होंने भी अपने करियर की शानदार शुरुआत टीम इंडिया के ही खिलाफ की थी।
जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत
बांग्लादेश की ओर से सिर्फ दो गेंदबाज ही अपने पहले वनडे में 5 विकेट झटक पाएं हैं। तस्कीन अहमद ने पिछले साल 2014 में भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी करते हुए महज 28 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। ढाका के शेरे-बंगाल स्टेडियम में बांग्ला टीम ने 307 रन बनाए। हालांकि यह टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई थी। इससे पहले उसका भारत के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन था 2010 में इसी मैदान पर, तब उसने 296 रन बनाए थे।