फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!

Fri, 30 Oct 2015 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Oct 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन

मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!

10 Most Dangerous Sports

किस खेल में कितना जोखिम है, ये तय कर पाना मुश्किल हैं लेकिन इन खेलों की रैंकिंग फोर्ब्स ने पीड़ितों के आंकड़ों के आधार पर तय की है।


मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!

10 Most Dangerous Sports

खतरनाक खेलों की सूची में दसवें पायदान पर है व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का खेल यानी पहाड़ों से तेज रफ्तार बहने वाले साफ पानी पर राफ्टिंग करना। इस खेल में हवा भरने वाले बेड़े का इस्तेमाल किया जाता है, जो लहरों पर तेजी से तैरता है। कई दफा बेड़ा काबू से बाहर चला जाता है और प्रतिभागी चट्टानों से टकरा जाते हैं। हाथ-पैर की हड्डियां टूटना इस खेल में आम है। कई बार इस खेल में मौत तक हो जाती है।
(सोर्स-वंडर्सलिस्ट.कॉम)

मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!

10 Most Dangerous Sports

बीएमएक्स यानी बाइसिकिल मोटोक्रॉस एक साइकिल स्पोर्ट है। ये खेल नौवें नंबर पर हैं। इस खेल में खास तरह की बीएमएक्स कही जाने वाली मोटरसाइकिलों से बाधाओं वाली ऊंची-नीची जगह पर रेसिंग की जाती है। इस दौरान गंभीर चोटों का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!

10 Most Dangerous Sports

आठवें नंबर पर पर्वतारोहण का खेल है। पर्वतारोहण यानी पहाड़ों पर चढ़ने का काम इतना जोखिम भरा है कि जरी सी चूक आपको सीधे मुंह में ले जा सकती है। इस खेल में अमूमन टखनों की चोट, मोच, मांसपेशियों में खिचाव, पीठ में चोट जैसी शारीरिक चोटों से जूझना पड़ता है। कई दफा पहाड़ों पर मौसम परिवर्तन होने से पर्वतारोही रास्ता तक भूल जाते हैं।

विज्ञापन

मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!

10 Most Dangerous Sports

स्ट्रीट लज पहली नजर में स्केटबोर्डिंग जैसा खेल लगता है। सातवें नंबर पर काबिज इस खेल की शर्त है कि प्रतिभागी बोर्ड पर रीढ़ के सहारे लेटकर तेजी से ढलान और घुमावदार सड़क से गुजरता है। लेटे होने की वजह से कई बार प्रतिभागी खुद को संभाल नहीं पाता है और दुर्घटनाओं की शिकार हो जाता है। इसके जोखिम को देखते हुए प्रतिभागी लेदर जैकेट और हेलमेट पहनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed